अस्थमा के मरीजों के लिए दंडासन योग है लाभकारी, जानें कैसे करें

अस्थमा के मरीजों के लिए दंडासन योग है लाभकारी, जानें कैसे करें

सेहतराग टीम

योग हमें आने वाले कई रोगों से बचाता है। इसलिए हमें रोजाना योग करना चाहिए। वहीं कहा जाता है कि करो योग, रहो निरोग। इसका मतलब है कि योग करने से हमारा शरीर हमेशा निरोग बना रहता है। इसके अलावा योग हमारे मानसिक तकलीफ को भी दूर करने में हमारी मदद करता है। हमें चाहे जो भी रोग हुआ हो उसे योग के किसी भी आसन से सही कर सकते है। ऐसे में आज हम बात करेंगें अस्थमा के मरीजों को कौन सा योग करना चाहिए। तो आइए जानते है कि आखिर अस्थमा के मरीज कौन सा योग करें जिससे उन्हें आराम मिल सकें-

पढ़ें- फेफड़े मजबूत करने के लिए करें ये प्राणायाम और योगासन

आपको बता दे कि अस्थमा के मरीजों के लिए दंडासन करना अच्छा रहेगा। दंडासन वैसे तो कई रोगों के लिए फायदेमंद है लेकिन अस्थमा के लिए ये रामबाण है। तो आइए जानते है क्या है दंडासन और इसे कैसे करें-

दंडासन क्या है (What is Dandasana in Hindi):

दंडासन दो शब्दों से मिलकर बना है। दंड अर्थात दंड लगाना और आसन यानी बैठने की मुद्रा है। दंडासन दो प्रकार से किया जाता है। सबसे पहले इसे दंड लगाकर किया जाता था। अब बैठकर दंडासन किया जाता है। पुराने समय में पहलवान अखाड़े में दंड लगाते थे। वर्तमान समय में दंड लगाने का प्रचलन कम हो गया है, लेकिन दंडासन योग अब भी किया जाता है। इस योग में शरीर को एक सीध में रखकर त्रिभुज आकार बनने तक ऊपर उठाया जाता है।

दंडासन कैसे करें (How to do Dandasana in Hindi):

यह एक आसान योग है, जिसे किसी भी उम्र का व्यक्ति कर सकता है। इसके लिए समतल भूमि पर दरी बिछा लें। अब दोनों पैरों को एक सीध में आगे रखें। जबकि दोनों पैर का तलवा एक दूसरे से टच  करें। इसके बाद अपने दोनों हाथों को ज़मीन पर टिका दें और हाथों पर हल्का सा बल देकर शरीर को ऊपर उठाएं।

अब सिर को नीचे झुकाकर आंखों को नाक के अग्र भाग पर ध्यान केंद्रित कर सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें। इसके बाद पुनः पहली अवस्था में आ जाएं। इस योग को रोजाना करें। इससे सांस संबंधी बीमारियों में बहुत आराम मिलता है। जबकि अस्थमा के मरीजों के लिए दंडासन बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही मांसपेशियां मजबूत होती हैं और स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।

 

इसे भी पढ़ें-

रोजाना करें ये योग, शरीर में आएगा लचीलापन, हमेशा रहेंगे ऊर्जावान

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।